हाईवे किनारे खड़ी कार में मिला नौतनवा निवासी गणेश जायसवाल का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म

हाईवे किनारे खड़ी कार में मिला नौतनवा निवासी गणेश जायसवाल का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म

हाईवे किनारे खड़ी कार में मिला नौतनवा निवासी गणेश जायसवाल का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म
आई एन न्यूज पीपीगंज डेस्क:
थाना क्षेत्र के बघहीभारी इलाके के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हाईवे किनारे खड़ी एक कार में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गणेश जायसवाल (लगभग 50 वर्ष) निवासी नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उनका शव हाईवे किनारे खड़ी आई-20 कार (UP56BA0015) की पिछली सीट पर मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार के अंदर से शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस की प्रथम दृष्टया आशंका है कि संभवतः अधिक शराब के सेवन से तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मौके पर कैंपियरगंज के क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह और पीपीगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय कार में मृतक के साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
पीपीगंज// गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे