खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर गोरखनाथ मंदिर का सुरक्षा निरीक्षण

खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर गोरखनाथ मंदिर का सुरक्षा निरीक्षण

खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर गोरखनाथ मंदिर की कड़ी सुरक्षा
आई एन न्यूज़ गोरखपुर डेस्क:
खिचड़ी मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) एवं जिलाधिकारी (DM) गोरखपुर के साथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण/भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
ADG श्री मुथा अशोक जैन ने सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं क्यूआरटी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान DIG/SSP एवं DM गोरखपुर ने भी अपने-अपने विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और खिचड़ी मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे