संविधान संशोधन के लिए मधेशवादी दल तैयार नहीं हैःओली

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया की एक रिपोर्ट
आई एन न्यूज ब्यूरो नेपाल । नेकपा एमाले के अध्यक्ष के.पी शर्मा ओली ने कहा है कि संविधान संशोधन के लिए खूद मधेशवादी दल तैयार नहीं है । उनका कहना है कि अगर संविधान संशोधन किया जाएगा तो मधेश के नाम में राजनीति करने वालों की राजनीतिक मुद्दा ही खत्म हो जाएगी, इसीलिए मधेशवादी दल इसको मुद्दा बना कर राजनीति करना चाहते हैं, संविधान संशोधन नहीं ।
मिली जानकारी के मुताबिक पोखरा में शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘संविधान संशोधन सिर्फ हल्ला करने का विषय नहीं है । संविधान प्रति असन्तुष्टि है तो उसमें विचार–विमर्श किया जा सकता है । अगर विभेद है तो उसको करेक्सन किया जा सकता है । लेकिन यहां संविधान संशोधन के लिए नहीं राजनीति करने के लिए इस मुद्दा को उठाया जाता है ।’ नेता ओली ने कहा कि मधेशवादी दल संविधान संशोधन से अभी भाग रहे हैं ।





