नेपाल में अवैध रुप से हवाला कारोबार कर रहे तीन भारतीय गिरफ्तार
नेपाल में अवैध रुप से हवाला कारोबार कर रहे तीन भारतीय गिरफ्तार
आई एन न्यूज ब्यूरो नेपाल:नेपाल के पर्सा में तीन भारतीय नागरिकों को रविवार को हवाला के अवैध कारोबार के आरोप में पकड़ लिया गया है। पकड़े गये भारतीय नागरिकों के पास से 56 लाख रूपये भारतीय मुद्रा भी बरामद किया गया हैं। डी एस पी गणेश रेग्मी का कहना है कि पकडे गये रितेश, विनिता अग्रवाल व मनोज पटेल जो कि बिहार के निवासी हैं, हुंडी (हवाला) का कारोबार बहुत दिनों से कर रहे थे । सूचना पर छ़ापेमारी की गई। नेपाल के के दक्षिण काली रिंग रोड पर एक अफिस बना रखे थे। उनके आफिस से 56 लाख रुपया नगदी और 10 बैकों के चेक बुक और भारत के दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, काठमांडू, राजस्थान, पटना व रैक्सौल के लोगों के मोबाईल नंबर मिले है। पकड़े गये लोगों से पूछ़ताछ चल रही है।





