भारतीय नंबरों से फिरौती मांगने व हत्याओं के कथित आरोपी का बुट़वल में इनकाउंटर

भारतीय नंबरों से फिरौती मांगने व हत्याओं के कथित आरोपी का बुट़वल में इनकाउंटर
आईएनन्यूज, नेपाल (रुपंदेही ) से धर्मेंद्र चौधरी व महेश गुप्ता की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट:
पिछ़ले कई माह से नेपाल के रुपंदेही जिले में दहशत का पर्याय बने मनोज पुन को पुलिस ने बुधवार की तड़के सुबह बुटवल कस्बे में इनकाउंटर कर दिया। मनोज पुन पर भारत में बैठ़कर भारतीय नंबरो से नेपाल में फिरौती मांगने, एमाले नेता दुर्गा तिवारी व फर्नीचर व्यापारी बसंत पौडेल की हत्या समेत कई गंभीर आरोप रहे। पुलिस उसकी तलाश में जुट़ी थी।
पुलिस को बुधवार की तड़के सुबह सूचना मिली कि मनोज पुन रुपंदेही जिले के बुट़वल के देवदह नगर पालिका के वार्ड नंबर ४ भवानीपुर के एक रिहायशी मकान में है।
इस सूचना पर पुलिस ने उस मकान की घेरा बंदी की। पुलिस के अनुसार मनोज पुन ने जब पुलिस को देखा तो वह फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने भी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए जवाबी हमला किया। मनोज पुन को गोलियां लगी वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे लहुलुहान अवस्था में बुटवल स्थित लुंबिनी अंचल अस्पाल में लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रुपंदेही के एसपी श्यामलाल ज्ञवाली का कहना है कि मनोज पुन रुपंदेही पुलिस का मोस्ट़ वांटेड़ अपराधी था। जिल पर भारत में छिपकर नेपाल में फिरौती भरे फोन करने और नेताओं व व्यापारियों कीहत्याओं के मामले रुपंदेही पुलिस के पास दर्ज हैं। जिसे बुट़वल कस्बा में मुठ़भेड़ के दौरान मार गिराया गया है।





