भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: आरपीएन सिंह

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: आरपीएन सिंह

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: आरपीएन सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी सुरहिता करीम के पक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन ने सँभाला मोर्चा

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: आरपीएन सिंहआईएन न्यूज़ डेस्क गोरखपुर

(गोविन्द कुशवाहा) गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चूका है।हर प्रत्याशी अपने अपने जीत का दम भर रही हैं। तो वही आज कांग्रेस प्रत्याशी सुरहिता करीम के पक्ष में प्रचार करने आये कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता किया और बताया कि आज केंद्र और राज्य सरकार में अराजकता का माहौल है।किसान आज बदहाली में जीवनयापन करने को मजबूर है।किसान ऋण माफ़ योजना के तहत किसानों का मजाक उड़ाया गया लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को जुमलो की राजनीति करने से फुर्सत नहीै है।उनका काम धरातल पर कही भी दिखाई नही देता।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से हमे गठबंधन में हमे कोई दिक्कत नही थी।पर किसी कारण से गठबंधन नही हो सका लेकिन देश और राज्य की भलाई के लिये आगे कोई संभावना बनती है।तो शीर्ष नेताओं के फैसले और सहमति के बाद हम तैयार रहेंगे।आगामी लोकसभा उपचुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीत का बिगुल भी बजायेंगे।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के गोरखपुर जिलाध्यक्ष सैय्यद जमाल के अलावा सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे