बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।

बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।

बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।
बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जम कर प्रहार किया। कहा कि जिन्हें हमने संसद में चुप बैठे देखा हैं, जिन्हें लोग अक्सर टीवी पर सदन में रोते हुए देखते हैं। वो अब बता रहे कि हम सांप- छछूंदर हो गए हैं। 
बुधवार को गोरखपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्मयंत्री अखिलेश यादव ने चंदा देवी पार्क में आयोजित जनसभा में अपने पूर्ववर्ती सरकार में किए गए कार्यों की गिनती कराई और कहा कि समाजवादी पार्टी लैपटॉप बांटने वाले, समाजवादी ऐंबुलेंस चलाने वाले, नहीं बल्कि सांप और छछूंदर हो गए हैं। उन्होने यह भी कहां कि बहुजन समाजवादी पार्टी ने जब से समर्थन दिया है तब से सपा-बसपा दोनों सांप और छछूंदर बन गए हैं। उन्होने कहां हिन्दू की परिभाषा बताए, हम हिंदू नहीं तो क्या पिछड़े और दलित हैं?
बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।अखिलेश ने मंच से पूछा कि हिन्दू की परिभाषा क्या है? वे कहते हैं कि वह हिंदू हैं। अगर वह हिंदू हैं तो हम क्या हैं? अगर हम हिंदू नहीं हैं तो क्या पिछड़े और दलित हैं? अखिलेश ने पूछा कि वह बता दें कि हिन्दू की परिभाषा क्या है? अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार में कोई भी थाने में यादव होता उसे उनका रिश्तेदार बता दिया जाता। उन्होंने कहा कि अब वह जानना चाहते हैं कि वे बता दें कि बोले अखिलेश: गठबंधन के बाद हम सांप-छछूंदर कहलाने लगे।

अब थानों में किसके रिश्तेदार हैं? लखनऊ से लेकर गोरखपुर में अब थाने कौन चला रहा है? अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा अब भ्रष्टाचारी पकड़े नहीं जा रहे विदेश भाग रहे भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि इनके कहने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होने होगा। न काला धन आएगा। सरकार के मंत्री ही कह रहे हैं कि प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अखिलेश ने चुटकी ली कि अब तो भ्रष्टाचारी पकड़े नहीं जा रहे बल्कि विदेश भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार उनके काम का मुकाबला नहीं कर सकती। पूछा कि 15 लाख कितने के अकाउंट में आए? अगर इस वादे पर आप वोट दे रहे हैं तो हम 30 लाख देने का वादा करेंगे। अखिलेश ने कहा कि मेडिकल कालेज में बच्चों को समय से बच्चों को ऑक्सिजन मिल जाती तो उनकी जान नहीं जाती। एक मां के कई साल बाद जुड़वां बच्चे हुए लेकिन उन्होंने दोनों बच्चे खो दिए क्योंकि उन्हें ऑक्सिजन नहीं मिली। कहा कि हमारी सरकार नहीं थी तब भी हमने पीड़ित परिवारों की मदद की। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार मदद करती थी तो यही लोग हिंदू मुस्लिम का चश्मा लगा देते थे। अब उनकी सरकार नहीं थी फिर भी मदद की तो किसकी की? कहा कि बच्चे मरे तो मुख्यमंत्री कह रहे थे कि बच्चों के इलाज की जिमेददारी मेरी नहीं है। इनके मंत्री बोले इस मौसम में मरते ही है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमारा वादा है कि एसपी सरकार आई तो बच्चों की मौत की जांच कराएगी? जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
उन्होने ने कहा कि मौजूदा सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद कर दी। उनकी सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन को बढ़ा कर चार गुना कर देंगे। पहले 500 मिलती थी, बढ़ा कर 2000 रुपये प्रतिमाह करेंगे। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे