रुझान आने शुरू, गोरखपुर-फूलपुर में बीजेपी को बढ़त|

रुझान आने शुरू, गोरखपुर-फूलपुर में बीजेपी को बढ़त|

यूपी उपचुनाव:रुझान आने शुरू, गोरखपुर-फूलपुर में बीजेपी को बढ़त|
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इन सीटों पर मतगणना शुरू हो गयी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल आरओ का होगा। मतों की गणना का परिणाम एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा आरओ माइक से भी घोषणा करेंगे।

8.18 AM: शुरुआती रुझानों में गोरखपुर और फूलपुर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है—–
8.02 AM: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हुई। 
प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक समेत चार कर्मचारी होंगे। सभी मतगणना पर्यवेक्षक राजपत्रित अधिकारी होंगे। हर टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी एक-एक एजेंट तैनात कर सकेंगे। सहजनवां में सबसे कम 29 राउंड और गोरखपुर शहर में सबसे ज्यादा करीब 34 राउंड की गिनती होगी। कैंपियरगंज और पिपराइच में 30 राउंड और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में 31 राउंड की गिनती होगी। सबसे पहले सर्विस वोटरों के वोटों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे तक रूझान और दोपहर एक बजे के करीब नतीजे आ जाएंगे। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे