मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता में पहुंचेगी भाजपा

मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता में पहुंचेगी भाजपा

मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता में पहुंचेगी भाजपाआई एन न्यूज डेस्क लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि वह केन्द्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आगामी 26 मई को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करने जा रही है। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ जन-जन तक पहुंचेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आज प्रदेश मुख्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 25 मई से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। भाजपा 26 मई को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों में प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष सरकार का लेखा-जोखा पेश करेगी। विशेष सम्पर्क अभियान 26 मई से 11 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से 28 मई को विधानसभा स्तर पर पहुंचेंगे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे