केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचेआई एन न्यूज ब्यूरो रांची : नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार एक एएसआइ गंभीर रूप से घायल हो गया। जयंत सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र से दौरा कर के लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक को साइड देने के क्रम में उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जाता है कि रास्ते में ट्रक के आ जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री के वाहन को एस्कॉर्ट कर रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल जवान का हाथ टूट गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।

इससे पहले उन्होंने हजारीबाग-बरही बाइपास मार्ग का निरीक्षण किया था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से काम की प्रगति और उसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि भू-अर्जन प्रमुख समस्या है। बिजली के खंभे सड़क किनारे खड़े करने का प्रयास चल रहा है। प्रयास है कि 18 दिसंबर तक इसे हैंडओवर कर दिया जाये। एनएच के काम पर सांसद ने संतोष जताया।

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे