बजरंग दल नेता की धमकी, कहा- हम सिखाएंगे लव जिहाद करने वालों को सबक

बजरंग दल नेता की धमकी, कहा- हम सिखाएंगे लव जिहाद करने वालों को सबक

बजरंग दल नेता की धमकी, कहा- हम सिखाएंगे लव जिहाद करने वालों को सबकआई एन न्यूज मेरठःप्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को देखते हुए बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन लव जिहादियों को रोकने में नाकाम है, तो फिर बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और अपने तरीके से इन जिहादियों को सबक सिखाएंगे।

बता दें कि एसएसपी ऑफ़िस पहुंची महिला कलकत्ता की रहने वाली है। जिसका आरोप है कि राजू नाम के युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। शादी के 8 साल बाद राजू उसे अपने गांव मेरठ के सरधना ले आया तो राजू की असलियत पता लगी कि वह मुस्लिम है।

तभी महिला ने राजू का विरोध किया और कहा कि तुमने मुझसे झूठ बोलकर शादी की है जिसकी शिकायत में पुलिस से करूंगी, लेकिन राजू ने महिला को घर में ही बंधक बना लिया। महिला और राजू के 3 बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि राजू के भाई भी मुझसे बदतमीजी करते हैं। लगभग 2 साल बंधक बनी महिला आज किसी तरह घर से भाग निकली और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिल गई।

जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता महिला को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और वहां एसएसपी से महिला को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ आरोपी राजू पर कार्रवाई की मांग भी की है। गर्मजोशी में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर पिछले कई मामले बताते हुए कहा कि अगर प्रशासन लव जिहाद को रोकने में फेल दिखाई दिया तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इन लव जिहादियों को सबक सिखाएंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।

वहीं इस मामले में एसएसपी का कहना है कि मामला 10 साल पुराना है। इसकी जांच कराई जाएगी, उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। बजरंग दल नेता की धमकी, कहा- हम सिखाएंगे लव जिहाद करने वालों को सबक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे