विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो को किया जागरूक दिलाया शपथ

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो महराजगंज:: परतावल पनियरा के विधायक एवं प्राक्कलन समिति के सदस्य बतौर मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परतावल मे स्वच्छता पर अपनी विचार रखे विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ साथ आशाओ और जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत को स्वच्छ बनाने मे आप सभी लोगो की आवश्यकता है।जब तक सभी लोग भारत को स्वच्छ बनाने के लिए पहल नही करेगे तब तक हमारा भारत स्वच्छ नही होगा। सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियो, कर्मचारियो, आशाओ व जन समुदाय को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम समुदाय को साफ सुथरा रखे और गंदगी को दूर कर भारत को स्वच्छ बनाये

आगे उन्होने कहा कि इसके लिए मै प्रयास करूँगा और मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने मे मदद करेगा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियो ,कर्मचारियो और डाक्टरो के साथ मिलकर हास्पिटल परिसर मे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही उन्होने कहा कि भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता के प्रति जो अभियान चलाया जा रहा है उसको सफल बनाने केलिए संकल्पित होना पड़ेगा ।
इस शपथ ग्रहण सामारोह मे विधायक प्रतिनिधि नन्दू, छविनाथ गुप्ता समाजसेवी, अधिक्षक डॉक्टर राकेश कुमार, स्वास्थय शिक्षा अधिकारी सुनिता पटेल, डाँ० प्रतिभा जायसवाल, बी०सी०पी०एम० अमित कुमार, बीपीएम रिपुंजय पाण्डेय व कई सम्मानित लोग मौजूद रहे ।






