एसएसबी कैम्प पर हमले को लेकर पाच नामजद चार सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज सोनौली ङेस्क /महराजगंज
स्थानीय कोतवाली के भगवानपुर स्थित ससएसबी के बीओपी पर बुधवार को हमला करने और तीन जवानो को मार पीट कर घायल करने के आरोप मे सोनौली पुलिस ने पाच नामजद तथा चार सौ अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147 148 336 332 353 504 506 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
एस्एसबी भगवानपुर बीओपी के एएसआई राकेश कुमार के तहरीर पर पुलिस ने त्रिपुरारी पुत्र चन्द्रभान निवासी अहिरौली समेत पाच लोगो को नामजद करते हुए चार सौ अज्ञात लोगो पर एसएसबी बीओपी पर हमला कर जवानो को मारने का आरोप लगाया है । तहरीर मे लिखा है कि त्रिपुरारी को गस्त के दौरान रात मे बार्डर पर पकड़ा गया और पूछ ताछ के बाद छोड दिया गया । जिससे क्षुब्द होकर त्रिपुरारी बुधवार की सुवह चार सौ की संख्या मे ग्रामीणो को लेकर बीओपी पर पथराव किया और जवान सुरेन्द्र सिह अशोक कुमार और समीर राना को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गये ।





