भारतीय क्षेत्रो मे पुराने मुद्राओ को खपाने की तस्करो ने बनायी रणनीति

भारतीय क्षेत्रो मे पुराने मुद्राओ को खपाने की तस्करो ने बनायी रणनीति

भैरहवा मे पुराने करोडो रुपये हुए डंप —–
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो । महराजगंज
भारत नेपाल के सौनौली बार्डर से सटे नेपाल का जिला रुपन्देही भैरहवा मे हजार और पाच सौ के भारतीय करोडो रूपये तस्करो द्वारा काठमाडू से लाकर डंप कर उसे नेपाल से भारतीय सीमा मे खपाने की रणनीति बना लिया है । तस्करो के इस योजना की भनक जैसे ही एसएसबी सूत्रो को लगी तो वह चौकन्ना हो गयी और पुलिस उदासीन है ।
शुक्रवार को एका एक एसएसबी जवानो ने सोनौली बार्डर पर चौकसी बढा दिया । नेपाल से भारत मे प्रवेश करने वाले देशी हो या विदेशी सभी का गहन जाच किया जा रहा है ।
सूत्र बताते है कि भैरहवा मे भारी मात्रा मे नोट डंप होने से सोनौली और भैरहवा मे पुराने नोट के रेट आधे हो गये है । भैरहवा सोनौली मे हजार के नोट पाच सौ मे आज से चलन शुरु हुआ है । दुकानदार पुराने नोट लेने से अब परहेज कर रहे है । जिसके कारण लोग पुराने नोट को अब आधे दाम पर लेना शुरु कर दिये है । पुराने नोटो को भारतीय सीमा मे खपाने के लिए तस्करो ने योजना बना लिया है । कुछ बडे व्यापारी कर्जदारो के माध्यम से बैको तक पहुंच रहे है । इसके लिए तस्करो ने कैरियरो को मोहरा बना रहे है । कैरियर द्वारा पुराने मुद्वाओ को आबैध रास्ते भारतीय सीमाओ मे पहुंचाने की खबर है । सोनौली मे एक प्राप्रटी डीलर ने अपना नाम न छापने की सर्त पर बताया कि एक ब्यक्ति सुबह ही नेपाल से पाच लाख रुपये लेकर आया था किन्तु मामला नही बना इस लिए वह नौतनवा चला गया । कुल मिलाकर तस्करो ने पुराने नोट खपाने का रणनीत बना लिया है । एसएसबी जहा मुद्राओ को लेकर काफी सतर्क है वही पुलस उदासीन है ।
इस सम्बंध मे एसएसबी मेन गेर सोनौली के सब इन्स्पेकटर ए० राजा पल्ली ने कहा कि सरहद पर जवान चौकन्ना है । तस्कर अपनी योजना मे सफल नही हो पायेगे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे