पिछले महीने सोनौली कोतवाली से फरार अभियुक्त गिरफतार

पिछले महीने सोनौली कोतवाली से फरार अभियुक्त गिरफतार


स्मैक तस्करी का आरोपी था नेपाली युवक फरार मामले मे प्रभारी कोतवाल एसआई और दीवान हुए थे निलम्बित
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो / महराजगज
स्थानीय कोतवाली पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से 177 ग्राम स्मैक के साथ गिरफतार अभियुक्त जो फरार हो गया था । उसे एसससबी टीम ने आज दबोच लिया है ।
सूत्रो के मुताबिक शनिवार की शाम को एससाबी ने अथक प्रयास कर फरार साजन कुर्मी को सोनौली बार्डर के पास पकड लिये जाने की खबर है। ।
स्मरण रहे कि पिछले महीने 27 सितम्वर को 177 ग्राम स्मैक के साथ एसएसबी ने साजन कुर्मी नामक युवक को पकडा था । जिसे सोनौली कोतवाली पुलिस को सौप दिया था । सोनौली कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर स्मैक कारोवारी फरार हो गया था । एसएसबी और पुलिस टीम ने उसे पकडने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो सके थे । अथक प्रयास के बाद एसएसबी ने उसे गिरफतार कर लिया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे