मूर्ति चोरो के गिरोह का हेडक्वाटर बना सोनौली

मूर्ति चोरो के गिरोह का हेडक्वाटर बना सोनौली


काठमान्डू से लेकर महाराष्ट्र तक जुड़े है इनके तार —
गिरोह मे मूर्ति चोर से लेकर सेल्समैन और पुलिस टीम तक सरीक
आई स्ना न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगज
सीमावतीं क्षेत्र मे सोने की सिक्का प्राचीन मूर्ति सोने की ईट बेचने के लिए एक गिरोह अपने ग्राहको की टोह मे भ्रमण कर रहा है । यह गिरोह उक्त सोने के सामनो को चोरी छिपे आधे तीहे दाम पर बेचने के बहाने या तो उन्हे ठग लेता है या फिर पुलिस की आड़ मे लूट लेता है । इनके तार काठमाडू से लेकर महाराष्ट्रा तक जुडे है ।
उक्त गैंग के एक सदस्य को बीते मंगलवार को इण्डो-नेपाल की सीमा ठूठीबारी में संयुक्त गस्त के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को पकडने मे बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी । जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा की एक मूर्ति भी बरामद की गई जिसे अष्टधातू का बताया गया है।
सूत्र बताते है कि समशेर खान पुत्र रुस्तम का अपना एक एक गैग है । जिसका संचालन सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगौली पोस्ट सोनौली से होता है । शमसेर अपने कुछ परचितो रिस्तेदारो के माध्यम से खासकर सीमावर्ती मे एैसे लोगो को तलास करता है जो सोना और मूर्ति की खरीद कर सकते है । इस गैग मे करीब दर्जन भर लोग है जो ग्राहको को सेम्पल के तौर पर वर्जिनल सोने का सिक्का या मूर्ति दिखाते है । फिर पूरा माल देने के बहाने बुलाकर उसे लूट लेते है । इस गैग द्वारा नेपाल के नरायनघाट मे तथा भारतीय सीमा के लोटन समेत महराष्ट्र के औरांगाबाद मे भी एक बडे ब्यापारी को लूटने की खबर है । यह अत्तरराष्ट्रीय ठगो का गैगं है । गैग ने लूट करने के लिए अपना पुलिस का टीम बना रखा है । यह टीम ग्राहको को समान देने के वाद उसे रास्ते में लूट लेता है ।
एैसे ठगो से सावधान रहने की जरूरत है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे