सोनौली में साप्ताहिक बन्दी की अधिसूचना जारी,रविवार को बन्दी का ऐलान
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत नेपाल सीमा का अति महत्वपूर्ण व्यवसाय कस्बा सोनौली के व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सप्ताहिक बंदी के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है । इस खबर के बाद सोनौली के व्यापारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी।
खबरों के मुताबिक सोनोैली नगर पंचायत के व्यापारी एक लंबे समय से सोनौली में व्यवसायिक बंदी के लिए परेशान रहे। व्यापारियों की इस मांग को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू उर्फ अजय सिंह ने 520 व्यापारियों से सप्ताहिक बंदी के लिए हस्ताक्षर करवाकर नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी को सौपकर । बाजार बंद कराने की मांग किया। व्यापारियों की लगातार साप्ताहिक बंदी की मांग को देखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि ने शासन स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहल करके सप्ताहिक बंदी के लिए अधिसूचना जारी कराने का प्रयास करते रहे । बबलू सिंह का मेहनत और श्री त्रिपाठी के अथक प्रयास ने रंग लाया और 20/12/18 को साप्ताहिक बंदी के लिए शासन से अधिसूचना जारी हो गई और साप्ताहिक बंदी की सूचना संबंधित विभाग को भेज दी गई है । जैसे की सूचना व्यापारियों के बीच पहुंची व्यापारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अध्यक्ष प्रतिनिधि को बधाई दिया।





