नेपाल —– अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, प्रमुख बार्डर सेना के विषेश युनिट के हवाले ———
शक्ति शाली राष्ट्रो मे आतंकी हमले से सतर्क हुआ नेपाल यात्रियो की सुरक्षा के लिए हवाई अडडे पर हो रहा सैन्य अभ्यास ——
सोनौली कार्यालय/ महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल विश्व के विभिन्न शिक्त शाली राष्ट्रो मे हो रहे आतंकी हमले को देखते हुए काफी चौकन्ना हुआ है । नेपाल प्रवेश के प्रमुख बार्डर तथा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अडडे की निगरानी नेपाली सेना के एन्टो टेरोरिस्ट के हवाले किये जाने की खबर है ।
नेपाल के मीडिया सूत्र बताते है कि विश्व के शाक्ति शाली राष्ट्रो मे हो रहे आतकी हमला जैसे टकीं के इस्तानबुल हवाई अड्डा तथा पडोसी राष्ट्र बगला देश मे हुए आतंकी हमला एवं आईएस के नेटवर्क को देखते हुए नेपाल सरकार सर्तक हो गया है । नेपाल मे प्रवेश के प्रमुख बार्डर समेत अन्तरराष्ट्रीय हवाई अडडे की सुरक्षा बडा दिये जाने की खबर है । साथ ही नेपाली सेना आतकी हमलो से निपटने के लिए तथा उक्त स्थान से यात्तियो को सुरक्षित निकालने के लिए विमान स्थल पर ही सैन्य अभ्यास किये जाने की खबर है । नेपाल प्रवेश के प्रमुख बार्डरो की निगरानी सेना का विषेश सुरक्षा दल कर रहा है । सुरक्षा के लिए बार्डर पर पुलिस का भी सहयोग लिये जा रहे है ।


