महराजगज जिले के डीएम एसपी ने महाव तटबन्ध का किया निरिक्षण ,नेपाल मे नरायणी नदी का घटा जल स्तर …
महराजगज जिले के डीएम एसपी ने महाव तटबन्ध का किया निरिक्षण
नेपाल / रुपन्देही
नेपाल मे नरायणी नदी का घटा जल स्तर पहाडो के कुछ हिस्से मे बारिश के थमने से शनिवार को नरायणी का जल स्तर खतरे से नीचे आ गया । उक्त जानकारी नेपाल के जिला प्रकोप अधिकारी बलराम लुईटेल ने नेपाली मीडिया को देते हुए कहा कि नरायणी मे आज मापन के अनुसार पानी 6 दशमलव 74 मीटर है । जब कि नरायणी में 7 दशमलव 3 पे पहुचने पर खतरा का निशान माना जाता है । जब कि गण्डक नदी अभी खतरे के निशान पर है । नवलपरासी जिले के समेत अडोस पडोस के ग्रामीणो को सतर्क रहने के लिए कहा गया है । नेपाल में पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से बाढ़ का खतरा लगातार बढता जा रहा है ।
नेपाल में पहाड़ों पर लगातार चार दिन से हो रही बारिश के चलते नारायणी नदी उफान पर है। शुक्रवार शाम को नदी का जलस्तर 2ण्33 लाख क्यूसेक था जो शनिवार सुबह बढ़कर तीन लाख 10 हजार 600 सौ क्यूसेक पहुंच गया था । नेपाल बांध पर दबाव बढ़ता देख नेपाल ने रेडअलर्ट जारी कर सेना को बंधे की निगरानी में लगा दिया। वहीं वाल्मीकिनगर बैराज पर भी लगातार पानी का दबाव बढ़ता देख सिंचाई विभाग सकते में है। इधर रुपन्देही जिले मे गुरुवार और शुक्रवार को बाढ् ने जमकर ताडव मचाया। पुलिस के जवानो ने दिलेरी दिखाते हुए बाढ मे फसे कई दर्जन लोगो को बाहर निकाला ।
लगातार बढ़ रही नारायणी को देखते हुए महराजगंज के साथ कुशीनगर और बिहार को बाढ़ की आशंका डराने लगी है। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक बढ़े जलस्तर ने नेपाल बांध के ठोकर नंबर तीन और पांच पर दबाव बनाया है। पानी का वेग इतना तेज है कि ठोकर नंबर 13 का नोज ही बह गया। इससे पानी का दबाव सीधे ठोकर नंबर 11 और 12 पर बढ़ा है। वाल्मीकि नगर बैराज का 33 नंबर फाटक पानी के दबाव से डैमेज हो गया है।
महराजगज जिले के डीएम एसपी ने महाव तटबन्ध का निरिक्षण किया है ।





