शहर गोरखपुर को नहीं मिल रहा जाम के झाम से निजात।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:गोरखपुर के विजय चौराहे से लेकर सिनेमा रोड गोलघर तक लगे भीषड़ जाम से लोग आज खासा परेशान रहे ।शनिवार की दोपहर को करीब पोने दो बजे गोरखपुर के विजय चौराहे से लेकर सिनेमा रोड गोलघर तक लगे भीषड़ जाम से लोग आज घंटो हलकान परेशान रहे। इस भीषड़ जाम में पूरे शहर को जाम से निजात दिलाने का जिम्मेदारी निभाने वाले यातयात विभाग के एसपी स्वयं जाम में फस गये और तब उन्हे जाम में फसे लोगो के पीड़ा का एहसास हुआ । जाम को हटाने में स्वंय जुट गये। भीषड़ जाम के आगे वह विवश होकर कुछ देर के लिए सड़क के पटरी पर खड़े हो गये।
हालां कि उन्हीं के प्रयास से एक तरफ का जाम समाप्त हुआ। लोग इस पार से उसपार जा सके।बताते चले कि यातायात विभाग के एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा जाम को कंट्रोल करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है, लेकिन चौराहे पर तैनात उनके सहकर्मी जाम को अन्देखी कर चौराहे के कोने पर खड़े होकर गप्पे हांकते है। इस लिए शहर को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। (उ०प्र०)





