गोरखपुर : मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

गोरखपुर : मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

आई एन न्यूज़ डेस्क गोरखपुर। गोरखपुर के कोतवाली थाने से महज 300मीटर की दूरी माया बाजार उत्तरी में मंगलवार की भोर में चोरों ने मोबाइल के दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल और नगदी उठा ले गए।
माया बाजार उत्तरी में आकाश मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात को दुकान के मालिक आकाश दुकान बंद कर के दुकान के ऊपर ही स्थित अपने घर चले गए।
घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी दुकान मालिक को दी। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से लगभग 20 लाख के महंगे मोबाइल उठा ले गए है। आकाश ने बताया कि दुकान में लगे cctv कैमरे में चोरों की करतूत रिकॉर्ड हुई है। जिसमे चोर दुकान के शटर तोड़ कर अंदर घुसते दिख रहे है। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्कॉड तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुँच कर साक्ष्य जुटाए।
इस घटना के संबंध में एसएसपी गोरखपुर ने बताया कि cctv से चोरों की पहचान करायी जा रही है। आस पास के जिलों में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे