घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता— कुंवर अखिलेश

घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता--- कुंवर अखिलेश


भगवान को भी ठग रही भाजपा–पूर्व विधायक नौतनवा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
समाजवादी पार्टी का रविवार को
नौतनवा कस्बे के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा के प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन समपंन हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने एक स्वर से कहा कि कुंवर अखिलेश हमारे नेता है और रहेगें इंन्हे चुनाव लड़ना ही होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन एक मजबूरी है । लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की है । टिकट से कोई चुनाव जीतना और हारता नहीं है। टिकट लेने की होड़ में हम कभी नहीं रहे । किसानों के हक और हकूक के लिए संघर्ष करते रहे हैं। निचलौल में किसानों के लिए जो संघर्ष हुआ उसकी आवाज लखनऊ और दिल्ली तक गूंज रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। किसानों के फसल का वाजिब दाम मिलना चाहिए। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किया जाय।
इसी क्रम में विधायक नौतनवा कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहां कि चुनाव नेता के साथ साथ जनता का भी होता है। समाज नेता पैदा करता है और आसा करता है कि नेता हमारे दुख दर्द को समझेगा और हमारा सहारा बनेगा जिस पर हम लोगों ने हमेशा खरा उतरने का प्रयास किया । भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने में माहिर है। यह भगवान को भी ठग रहे हैं आप क्या दलितों के वोट लिए भगवान की जात बदल दिया । अगर कोई गरीबों का मसीहा है तो वह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह है । श्री सिंह ने कहा कि गरीबों के अधिकार और सम्मान के लिए चुनाव लड़ना चाहिए हम सभी उनके साथ है। जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से जगदंबा मिश्र आमिर अली लल्ला जी राजू दुबे मौलाना वाजिद शांत विजय सिंह टिंकू ओम प्रकाश जयसवाल राजन शुक्ला बलराम यादव नवी अहमद पप्पू रवान सहित जिले के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से कुंवर अखिलेश से चुनाव लड़ने का निवेदन करते हुए सुझाव दिया।
कार्यक्रम के अंत में कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किसान पीजी कॉलेज से पैदल एक जुलूश के रूप में प्रमुख मार्ग से होकर हमारा सासंद कैसा हो और कुंवर अखिलेश जैसा हो महाराजगंज की एक ही मांग कुंवर अखिलेश कुंवर अखिलेश का नारा लगाते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां किसानों ने संकल्प लिया। श्री सिंह ने कहां की गूंगी बहरी सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनी तो 15 तारीख को बड़ी संख्या में किसान महाराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर घेरा डालो डेरा डालो आन्दोलन में शरीक होने के लिए तैयार रहेl

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे