गोरखपुर : दो शातिर इनामी अपराधी

गोरखपुर : दो शातिर इनामी अपराधी

गोरखपुर : दो शातिर इनामी अपराधी गिरफ्तारआईएनन्यूज,डेस्क:गोरखपुर
विशेष संवाददाता:गोविन्द कुशवाहा

गोरखपुर/शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवाबाग पुलिस चौकी अंतर्गत रेलव कालोनी के पास गोली मारकर दो लोगों की हुई निर्मम हत्या के मामले से पुलिस ने पर्दा उठाते हुए दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।जबकि अभी भी पांच अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है।पुलिस लाइन सभागार में सयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाo सुनील गुप्ता और पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि विगत 23/24 जनवरी को रेलवे कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई थी।और मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि हत्या के शातिर अपराधी कहि भागने की फिराक में जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी नवीन सिंह अपने हमराहियों के साथ मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास पहुच कर घेराबन्दी कर हत्या में शामिल 25/25 हजार के दो हत्यारो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।पकड़े गए अपराधी शेरू के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 1 अदद पिस्टल 32 बोर,3 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया।वही दूसरे अभियुक्त राशिद के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर,2अदद जिंदा कारतूस 32 बोर को पुलिस ने बरामद किया।पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गये हत्यारो ने बताया कि मृतक रमेश यादव व अरविंद सिंह उर्फ रानू से हम लोगो की पहले से रंजिश चल रही थी।घटना के दिन मै अपने कमरे पर अपने साथी राशिद खान के साथ दावत कर रहा थे।उसी समय रमेश यादव व रानू सिंह मेरे कमरे पर पहुचे और मुझे मारने लगे।जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने अपने साथी राशिद खान के साथ मिलकर रमेश यादव व रानू सिंह को गोलियों से भून कर हत्या कर डाली।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे