अवैध संबंध : बहन ने भाई की गला काटकर कर दी निर्मम हत्या

अवैध संबंध : बहन ने भाई की गला काटकर कर दी निर्मम हत्या

गोविन्द कुशवाहा विशेष संवादाता
आईएनन्यूज,डेस्क गोरखपुर
यू तो अवैध सम्बन्धो को लेकर हमेशा हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया जाता रहा है।
लेकिन कभी कभी अवैध सम्बन्धो को लेकर खून के रिश्तो का कत्ल होते देखा जाता हैं।
ताजा मामला गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के बनकट का था।जहाँ विगत 1 जनवरी को अरुण कुमार नाम के एक युवक की गला रेत कर हत्या की गई थी जिसकी लाश आलू के खेत से पुलिस ने बरामद किया।पुलिस घटना के अनावरण में लगी हुई थी।पुलिस को जांच पड़ताल में कुछ सुराग मिले जिसके आधार पुलिस ने मृतक अरुण कुमार की बहन पूजा उर्फ सोनाली पुत्री रामसुधारे निवासिनी बरपरवा बाबू थाना बेलघाट को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई।पूछताछ में मृतक की बहन ने जो कुछ बताया उसे सुनकर सन्न रह गयी।और घटना के बारे में बताया कि मेरा प्रेम प्रसंग धर्मेंद्र कुमार पुत्र विमल कुमार निवासी बरपरवाह बाबू थाना बेलघाट से चल विगत कई वर्षों से चल रहा था।घटना के दिन मेरे घर पर कोई मौजूद नही था।और हम और हमारा प्रेमी बैठ कर बाते कर रहे थे।तभी हमारा भाई वहां आ गया और हम दोनों को साथ मे देखकर गुस्से में गाली गुप्ता देने लगा।जिसके बाद मैं भी अपने आपे से बाहर हो गयी।और गुस्से में आकर मैने अपने भाई की अपने ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी उसके बाद मैंने ब्लेड से उसके गले को काट दिया।फिर हम दोनों ने मिलकर उसकी लाश को आलू के खेत मे ले जाकर फेक दिया।और हमे लगा कि अब हम पकड़े नही जायेगे।पर कहते है।कि इश्क और अपराध छुपाये नही छुपता।अब इन दोनों प्रेमी युगल की ज़िंदगी जेल की काल कोठरी में बीतेगी।फिलहाल पुलिस में दोनों आरोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे