गोरखपुर: मौन धारण कर बच्चों ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि।
आई एन न्यूज गोरखपुर ब्यूरों। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला लगातार जारी है। प्राप्त खबर के अनुसार आर.डी पब्लिक स्कूल, पलिया, नई बाजार के बच्चों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।बच्चों ने हाथों में जवानों को अर्पित कई स्लोगन लिखे, मोमबत्तियां जलाएं और भारत मां की जय, पुलवामा के शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए 2 मिनट का मौन भी धारण किए। इस अवसर पर प्रबंधक विजय यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं और यह हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दें,आज हम इन वीर शहीदों की वजह से ही सुरक्षित हैं। निखिल मिश्र ने कहा कि धन्य है वो माँ -बाप और धन्य शहीद जवान जो देश के लिए कुर्बान हो गये क्योकि शहीद होने का अवसर और शहीद होना सबके भाग्य में नही होता है,हम सब भारत के वीरों,पुलवामा के शहीदों को शत शत नमन करते है। इस अवसर ज्ञानेश्वरी मिश्रा, तेजप्रताप यादव,अतुलमिश्रा,रमायन,साहिल,पंकज, रिमझिम,सोनम,प्रिया व समस्त अध्यापकगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।





