गोरखपुर पीएम रैली : हेलीकाप्‍टर व ड्रोन से होगी निगाहवानी।

गोरखपुर पीएम रैली : हेलीकाप्‍टर व ड्रोन से होगी निगाहवानी।


आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
रविवार को होने वाले भाजपा के किसान अधिवेशन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हेलीकाप्टर व ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है।
गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में किसान अधिवेशन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम होंगे। सुरक्षा को चौकस रखने के लिए अधिकारी रात-दिन लगे हुए हैं। बैठकों के दौर चल रहे हैं। एक-एक बिंदु पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सेना के हेलीकाप्टर व ड्रोन के जरिए आसमान में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। सुरक्षा दस्ते में एसपीजी, एनएसजी, एसटीएस कमांडो, पुलिस व पीएसी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से कदम-कदम पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित ऊंचे भवनों पर स्नैपर तैनात करने की योजना बनी है। 23 फरवरी से शुरू हो रहे किसान अधिवेशन व 24 को प्रधानमंत्री की होने वाली रैली की सुरक्षा में 12 एसपी, 18 एएसपी, 48 सीओ, 100 निरीक्षक, 700 दारोगा, 2500 सिपाही, 10 कंपनी पीएसी व 7 कंपनी पैरा मिलिट्री की डयूटी लगी है।
किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की सभा की सुरक्षा को लेकर दिनभर कसरत चली। फर्टिलाइजर परिसर में बाहर से आई फोर्स और शाम को पुलिस लाइन में अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। इस दौरान पुलिस के साथ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी भी रहे। बाहर की फोर्स गुरुवार शाम को ही गोरखपुर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह फर्टिलाइजर परिसर में कार्यक्रम के सुरक्षा प्रभारी/एडीजी जोन दावा शेरपा ने फोर्स की ब्रीफिंग की। ड्यूटी प्वाइंट पर किसको कहां रहना है और उन्हें किस तरह सतर्क रहना है सब बताया गया। ब्रीफिंग के बाद अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा देखी। इसके बाद पीएम के एयरपोर्ट से सभास्थल तक पहुंचने के वैकल्पिक रूट पर रिहर्सल किया गया। इसमें देखा गया कि कहीं रूट में कोई ऐसा प्वाइंट तो नहीं, जहां सुधार की जरूरत हो। शाम को पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा में लगे अधिकारियों को ड्यूटी की जानकारी दी गई। इस दौरान आइजी जय नारायण सिंह व एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता व एसपीजी के अधिकारी मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे