प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत का साक्षात गवाह बना गोरखपुरः पीएम मोदी
आई एन न्यूज गोरखपुर से विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ की धरती पर आप सभी के बीच मुझे अनेक बार आने का सौभाग्य मिला है, लेकिन आज का दिन देश के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. आज का दिन सामान्य दिन नहीं है. लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान कहा था, उसी मंत्र को याद करते हुए आज के पवित्र दिन किसानों के लिए बड़ा काम हुआ है. आजादी के बाद किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना इस धरती से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं गोरखपुर के लोगों को दोहरी बधाई देता हूं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत के साक्षात गवाह बन रहे हैं. आज ही गोरखपुर और पूर्वांचल के विकास से जुड़ी करीब 10 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, गैस जैसे क्षेत्रों से जुड़ी ये परियोजनाएं जीवन को आसान बनाने वाली हैं. गोरखपुर सहित पूर्वांचल को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शुभारंभ के अवसर पर देश भर के करोड़ों किसान परिवारों को बधाई देता हूं।
कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि
कांग्रेस में किसान का भला करने की नीयत नहीं थी, इसलिए वे किसानों के लिए सही निर्णय नहीं ले सकते थे. इसी हालात को बदलने के लिए पिछली बार आपने बीजेपी सरकार बनाया। कहा कि किसान 2022 तक अपनी आय दोगुनी कर सके, मैं इसके लिए कोशिश कर रहा हूं. बीते वर्षों में किए गए अथक प्रयास के बाद आज मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को देश के किसानों के चरणों में अर्पित करता हूं. देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसान इसमें शामिल हैं।
मोदी मंच से ही 2003 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लोकार्पण एवं 8422 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने साथ ही गुजरात से गोरखपुर तक गैस पाइपलाइन वाली योजना का भी लोकार्पण किया। जो देश की सबसे लंबी 1987 किलोमीटर वाली गैस पाइपलाइन होगी।





