PM मोदी की यूपी के बहराइच में रैली आज, आतंकी की धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े उपाय –

PM मोदी की यूपी के बहराइच में रैली आज, आतंकी की धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े उपाय -


आई एन न्यूज बहराइच डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूपी के बहराइच में नानपारा रोड स्थित राजा सुहेलदेव स्थल पर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह सभा दोपहर दो बजे होगी। मोदी की सभा को लेकर बहराइच में जोरदार तैयारियां की गई हैं। पूरे बहराइच को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स और बैनर से पाट दिया है।
रैली की तैयारियों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री संतोष सिंह जुटे हैं। रैली तैयारियों का जायजा लेने के लिए केशव प्रसाद मौर्य भी शनिवार को बहराइच पहुंच गए। बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले भी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी रहीं। रैली के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डा.महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश तथा आसपास जिलों के भाजपा के सांसद मौजूद रहेंगे।
आतंकी की धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े उपाय
बहराइच जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है। नेपाल के रास्ते पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियां जारी रहने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बहराइच जनसभा अलकायदा के निशाने पर होने की आईबी की सूचना से सुरक्षा के और कड़े उपाय किए गए हैं। जमीन पर सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास रहेगी तो हवाई सुरक्षा सेना के हवाले के गई है।
एडीजी सुरक्षा भावेश कुम सम्भाल खे है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे