नौतनवा से अमनमणि का नही काटा टिकट तो सपा भुगतेगी उसका खामियाजा —सीमा सिह

नौतनवा से अमनमणि का नही काटा टिकट तो सपा भुगतेगी उसका खामियाजा ---सीमा सिह

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क लरवनऊ मेरी बेटी के हत्यारोपित अमनमणि त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी ने नौतनवां विधान सभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है जिसे सीबीआई ने उसे हाल में उसे गिरफतार कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी सपा हाईकमान ने अमनमणि का टिकट अब तक नहीं काटा। सपा ने अमनमणि का टिकट नहीं काटा तो विधान सभा के चुनाव में जनता वोट की चोट से करारा जवाब देगी।
यह कहना है सारा की मां सीमा सिंह का। जिन्होंने गत दिनो बड़े ही बेवाकी से मीडिया कर्मियो से कहा कि आखिर किसके दवाब में सपा के मुखिया मुलायम सिंह अमनमणि का टिकट नहीं काट रहे हैं ? जबकि सीबीआइ अमनमणि को गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा सिंह ने कहा कि 2017 के चुनाव में बीएसपी या बीजेपी सरकार बना सकती हैं लेकिन सपा इससे कोसों दूर है वह सरकार नहीं बना पाएगी।
स्मरण रहे कि कवियत्री मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहे यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की 9 जुलाई 2015 की दिल्ली जाते समय फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सारा के पति अमनमणि ने मौत की वजह हादसा बताया था लेकिन सारा के परिजनों ने मामले को हत्या करार देते हुए सीबीआइ जांच की मांग कर दी। लंबी पैरवी के बाद सीबीआइ जांच शुरु हुई तो अमनमणि फंसते चले गए। अभी कुछ दिन पहले सीबीआइ ने अमनमणि को गिरफ्तार कर लिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे