रुपन्देही मे बुधवार को भी बन्दी हड़ताल जारी भैरहवा ,बुटवल बन्द
—
नेकपा एमाले निकट युवा संघ के अध्यक्ष की हत्या पर रुपन्देही रहा बन्द
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजगंज
नेपाल नेकपा एमाले निकट युवा संघ रुपन्देही के अध्यक्ष दुर्गा तिवारी को गोली मार कर हत्या के बाद मंगलवार को रुपन्देही जिले का भैरहवा और बुटवल बन्द रहा । आवागमन ठप रहा । बुधवार रिरे दिन भी बन्दी जारी ।
देवदह नगरपालिका के खैरहनी बजार मे सोमबार की दोपहर को तिवारी की गोलीमार कर हत्या कर दिया । इस घटना के बाद नेकपा एमाले के कार्यकर्ता सडक पर उतर गये और मंगलवार भैरहवा बुटवल बन्द रहा । बुधवार को हड़ताल रहेगा या नही यह संसय देर रात तक बरकरार रहा । हाला कि युवा संघ ने हत्यारो के गिरफतारी की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन ध्ड़ताल की घोषणा कर रखा है किन्तु बन्दी को लेकर वार्ता का दौर जारी है । देर रात को मिले खबरों के मुताबिक बुधवार को भी आम हड़ताल जारी रहेगा और आवागमन ठप रहेगा । सरकार ने इस हत्या को लेकर एक जाच टीम भी गठित कर दिया है ।





