190 दिव्यांग बच्चो मे वितरित किये गये उपकरण

190 दिव्यांग बच्चो मे वितरित किये गये उपकरण

 

दिव्यांग बच्चो को समाज के मुख्य धारा मे जोड़ने का प्रयास

आई एन न्यूज फरेन्दा /महराजगंज

सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अर्न्तगत 6 से 14 वर्ष के 190 दिव्यांग बच्चाे मे बीआरसी फरेन्दा मे कैम्प लगाकर निःशुल्क उपकरण वितरित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत ने कहा कि दिव्यांग बच्चे जो समाज की मुख्य धारा से पिछड़ गये है उनको समाज की मुख्य धारा मे लाने के लिए उनकी कठिनाईयो को सुगम बनाने के लिए यह उपकरण उपयोगी साबित होगें । शारिरिक एवं अस्थि विकलांग बच्चो मे बैशाखी एवं कैलिपर वाकिंग स्टीक व्हील चेयर एवं ट्राई साइकिल वितरित की गई । नेत्रहीन बच्चो को द्दड़ी एवं ब्रेलकिट  श्रवण बाधित बच्चो मे मशीन तथा मानसिक व मन्द बुद्धि बच्चो मे एमआर किट का वितरण किया गया । कार्यक्रम मे एलएमको कानपुर के विशेषज्ञ कपिल गौतम एवं शिवपूजन द्विवेदी ने उपकरणो के बारे मे विशेष जानकारी दिये। इस दौरान सीडीपीओ नीरजा गुप्ता सहसमन्यवक रामप्रयाग वर्मा बृजेश विश्वकर्मा श्रीचन्द राकेश कुमार चौधरी रामकुमार शुक्ल दिनेश यादव रामललन मौर्य रामयज्ञ आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे