महराजगंज जिले की दीप्ति जायसवाल ने बढाया मान

महराजगंज जिले की दीप्ति जायसवाल ने बढाया मान

 

सिसवा बाजार/महाराजगंज।

स्थानीय नगर के श्री राम जानकी मंदिर मोहल्ला निवासी चर्चित भजन गायक उमाशंकर जयसवाल की पुत्री दीप्ति जयसवाल का अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है इनके चयन से नगर में खुशी का माहौल है।

चर्चित भजन गायक उमा जयसवाल की पुत्री दीप्ति जैसवाल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर वह इंटरमीडिएट प्रेमलाल कन्या इंटर कॉलेज मैं हुई है। इसके बाद दीप्ति जायसवाल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक परास्नातक वह b.ed की शिक्षा ग्रहण किया। इसके बाद उसके बाद अधीनस्थ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में चयनित किया गया।

दीप्ति जयसवाल ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता उमाशंकर जायसवाल, माता श्रीमती उषा देवी व प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला सिंह, UP पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल सिंह सहित सभी गुरुजनो को दिया।

दीप्ति जयसवाल  को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चुने जाने पर घर में खुशी का माहौल है तथा शुभचिंतकों ने बधाईयां दी। उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे