नेपाल: बैकुंठपुर चौराहे पर गोली मारकर युवक की हत्या
नेपाल: बैकुंठपुर चौराहे पर गोली मारकर युवक की हत्या
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल भारत सीमा से सटे रुपन्देही जिले के रोहिणी गांव पालिका बैकुंठपुर चौराहे पर अज्ञात हमलावरो ने एक व्यक्ति को आज उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह एक बैंक से पैसे लेकर अपने पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था।
खबरों के मुताबिक रविवार को भैरहवा के हिमालयन बैंक से एक व्यक्ति अपने पत्नी के साथ पैसे लेकर अपने घर जा रहा था कि रूपंदेही जिले के रोहिणी गांव पालिका 3 बैकुंठपुर के पास 35 वर्षीय महेंद्र कुर्मी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और ₹5 लारव नेपाली लूट कर हत्यारे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।








































