भैरहवां में चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
भैरहवां में चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज़/ नेपाल/ भैरहवा
रूपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर१२ प्रहरी टोल स्थित प्राइम लाइफ इन्स्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के सामाने से बुद्धवार को पार्किंग में खड़ा नेपाली ना० की स्पेलण्डर बाइक लु ३६ प ४१६८ को चोर लेकर चम्पत हो गया। बाइक चोरी की सुचना के बाद जांच के दौरान जिल्ला पुलिस कार्यालय द्वारा लगाये गए टीम ने दिन भैरहवा सि.न.पा. ९ गोलीगढ नामक स्थान पर सबिर पठान के घर से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर एक युवक को दबोच लिया।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही के प्रहरी नायब उपरीक्षक एवं प्रवक्ता बिरेन्द्र बहादुर शाही ने बातया है की मोटरसाइकल चोरी के संलग्न में सबिर पठान को गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया जा रहा है।





