नेपाल: भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी

नेपाल: भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी

नेपाल: भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 यात्री घायल, 1 दर्जन से अधिक लोगो की हालत गंभीर।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली बॉर्डर:
नेपाल के मुक्तिधाम के लिए जा रही भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सोमवार की सुबह नेपाल के तंहु जिले की व्यास नगरपालिमा में पलट गई। इस हादसे में 27 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक दर्जन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से इन घायलों को इलाज के लिए पोखरा के मणि पाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की तीर्थ यात्रियों से भरी यह बस मुक्तिनाथ धाम जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी और बेकाबू होने के कारण पलट गई। तंहु के डीएसपी लीलाराज ने बताया कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री इस बस में सवार थे। गोरखपुर की बस है जिसका न०4994 है और गोरखपुर जिले का ही नंबर बस पर है। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मणि पाल अस्पताल पोखरा भेजा गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बड़ लला, स्वाति बख्शी, यशोदा, माला कुलकर्णी, जय श्री, मधुकर, पुष्पा, रेखा कुलकर्णी, नंदा कुलकर्णी, ललिता तलपुर, अप्रक को मणि पाल अस्पताल पोखरा में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे