महराजगंज- निचलौल 76 करोड़ और घुघली- शिकारपुर 27 करोड़ की लागत से 7 मीटर चौड़ी टू-लेन सड़क का होगा निर्माण

आवास एवं विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुशील टिबड़ेवाल की दो साल की मेहनत रंग लायी, शासनादेश हुआ जारी

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। जिले के निवासियों को सड़क निर्माण के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के दो साल के अथक प्रयास के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की दो प्रमुख सड़कों को 3.70 मीटर की जगह 7 मीटर व टू लेन करने का शासनादेश लखनऊ से मंगलवार को जारी कर दिया गया।

श्री टिबड़ेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महराजगंज से निचलौल तक की 25 किलोमीटर लंबी सड़क जो वर्तमान में अभी 3.70 मीटर चौड़ी है अब यह सड़क 7 मीटर चौड़ी टू-लेन की बनेगी। इस पर कुल 76 करोड़ की लागत आएगी।

इसी तरह शिकारपुर से घुघली की 12 किलोमीटर लंबी सड़क अब 3.70 मीटर की जगह, 27 करोड़ की लागत से 7 मीटर चौड़ी टू-लेन की बनेगी।

उन्होंने बताया कि दोनों सड़कों पर एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। श्री टिबड़ेवाल ने इस वायदे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया है।

गौरतलब है कि 25 करोड़ रुपये से ऊपर की परियोजनाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री स्वयं देते हैं औऱ इसकी लंबी चौड़ी कागजी प्रकिया होती है। वित्तीय स्वीकृति सहित समस्त औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए श्री टिबड़ेवाल ने मंगलवार को शासनादेश जारी कराने में सफलता हासिल की। इन दोनों सड़को के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए स्थानीय जनता ने श्री टिबड़ेवाल व मुख्यमंत्री को बधाईयां दी हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे