पनियरा में फिर तेंदुए का हमला, एक की मौत

पनियरा में फिर तेंदुए का हमला, एक की मौत

 

आई एन न्यूज पनियरा /महराजगंज

पनियरा क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में गुरुवार सुबह तेंदुए के हमले में घायल दरबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना यूपी मे महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में गुरुवार की सुबह दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्मरण रहे कि गुरूवार तड़के शौच के लिए रोहिन नदी के बंधे पर गए दरबारी और चिरंजीव नाम के दो ग्रामीणों को तेंदुए ने अपना निशाना बनाया। जिसके बाद पहले से खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और दोनों ग्रामिणों को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया। ऐसा  तीसरी बार हुआ कि तेंदुए की दहशत से यह जिला घबरा गया है। इससे पहले लक्षमीपुर, श्यामदेउरवा और अब पनियरा में तेंदुए ने हमला किया है।गौरतलब है कि सोहगीबरवा सेंचुरी से भटक कर यह तेंदुए गांव में पहुंच रहे हैं।

वहीं, अभी बुधवार दोपहर ही श्यामदेउरवा क्षेत्र के महम्मदा टोला ढरवा में तेंदुआ के हमले में दस लोग घायल हुए थे। देर शाम वन विभाग और पुलिस की मशक़्क़त के बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। इसी बीच गुरुवार सुबह सोहगीबरवा सेंक्चुरी के पकड़ी बीट से सटे सुचितपुर बघौना में भी तेंदुए के हमले से जंगली क्षेत्रों के ग्रामीण भयभीत हैं। दो दर्जन ग्रामीण वहा घायल हो गये थे

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे