मोगलहा उर्स को 15 लाख का वादा कर 15 पैसे भी नहीं दिए विधायक —- एजाज खान

मोगलहा उर्स को 15 लाख का वादा कर 15 पैसे भी नहीं दिए विधायक ---- एजाज खान

मोगलहा उर्स को 15 लाख का वादा कर 15 पैसे भी नहीं दिए विधायक —- एजाज खान
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के मोगलहा में हरिहरा बाबा का उर्स मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एजाज खान प्रभारी विधानसभा नौतनवा समाजवादी पार्टी ने आज मंगलवार को दर्जनों गांव का भ्रमण करने के उपरांत सोनौली स्थित इंडो नेपाल न्यूज़ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बताया कि भारत ही नहीं नेपाल में विख्यात बाबा हरिहरा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। विशाल मेला लगता है। मेले में लाखो की संख्या में महिला पुरुष शरीक होते हैं।
श्री खान ने कहा कि उर्स (मेला) के आयोजक और मोगलहा गांव के लोगों ने आज मुझे आमंत्रित किया था। वह काफी आक्रोश में थे। गांव वालों का आरोप था कि विधायक नौतनवा पिछले 3 वर्षों से मेले में हरिहरा बाबा के मजार के स्थान को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपए देने का वादा किए, किन्तु 3 वर्ष बीत गए अभी तक 15 लाख के बजाय 15 पैसे भी उन्होंने नहीं दिया।
श्री खान ने कहा कि मजार पर स्थित विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करवा रहा हूं साफ सफाई के लिए भी आवश्यक व्यवस्था किए गए हैं। हरिहरा बाबा के उर्स में इस बार अपार भीड़ होगा 29 अक्टूबर से ही लोग वहां पहुंचना शुरू कर देंगे। विशाल मेला 6 और 7 नंबर को लगेगा। इस बार मेला ऐतिहासिक होगा।
श्री खान ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध पर सोनौली थाने में मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गये।
उन्होंने मोगलहा के रेलवे ढाला पर चर्चा करते हुए कहा कि मोगलहा ढाले पर अंडर पासिंग बनने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसानों को बड़े साधन को ले जाने के लिए 40 किलोमीटर की परिक्रमा करना पड़ेगा। श्री खान ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर वहां से गेट ना हटाए जाने की मांग किया है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे