मुझे घुंघरू पहना दो, मुझे कोठे पर बैठा दो, मगर दरोगा जी से बचा लो’

मुझे घुंघरू पहना दो, मुझे कोठे पर बैठा दो, मगर दरोगा जी से बचा लो’

 

आई एन न्यूज सिद्धार्थनगर।

कोई महिला जब यह कहे कि ‘मुझे घुंघरू पहना दो, मुझे कोठे पर बैठा दो, मगर दरोगा जी से बचा लो’, तो जाहिर है कि वह कितनी डरी हुई होगी? उस दारोगा से।

मामला सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना का है,  जहां के थाना इंचार्ज से दुखी एक महिला अब अपने आप को पुलिस से बचने के लिए मीडिया से न्याय की गुहार लगा रही है।

क्या है मामला —-

यह प्रियंका चर्तुवेदी नाम की इस अबला की पीड़ा है जो सुरक्षा देने वाली पुलिस के बीच ही असहाय महसूस करने लगी है । दरअसल कुछ दिन पहले उसका थाना के भिटिया गांव की रहने वाली प्रियंका अपने चचेरे जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पर पहुँची। थाना इंचार्ज पीड़िता से मिले। उसकी बात सुनी, आरोप के मुताबिक उन्होंने पीडिता से मजाक मे शुरू हुए और अभद्र व्यवहार पर उतर आये । यहा तक भद्दे कमेंट्स पास करने से लेकर महिला के शरीर को छूने तक मामला पहुंच  गया।

सूत्र बताते है कि यह सब कुछ महिला के भाईयों के समक्ष थाना परिसर में हुआ। महिला के बयान के मुताबिक थानाध्यक्ष ने महिला के अंगों को भी छुआ। एतराज करने पर थानाध्यक्ष ने सभी को गालियां देकर खदेड़ दिया। इस बात को लेकर  पियंका चतुर्वेदी जब जिले के पुलिस आलाधिकारियों से मिली, तो वह और  खफा दो गया। उसका थाना प्रभारी ने  पीडित महिला समेत उसके घर के 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

प्रियंका नाम की महिला अब अपने आपको बचाने के लिए महिला आयोग समेत पुलिस महानिदेशक तक से इस बात को लेकर शिकायत की है। उसने मीडिया के सामने रो रो कर अपनी व्यथा बताया है। उसका कहना है कि उसे घुंघरू पहना दो चाहे कोठे पर बिठा दो, मगर मुझे कोई न्याय दिला दो।

बता दे कि इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अफसर अपने मातहतों को बचाते हुए दिख रहे हैं, वरना अब तक उस दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हो गई होती।

बहरहाल इस मामले में क्षेत्राधिकारी अकमल खां का कहना है कि मामला संज्ञान में है।मामले की जांच चल रही है। जांच मे  जो दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे