शाहीनबाग प्रोटेस्ट: भाजपा बोली – शाहीनबाग नहीं, तौहीन बाग
शाहीनबाग प्रोटेस्ट: भाजपा बोली – शाहीनबाग नहीं, तौहीन बाग
शाहीनबाग को बताया तौहीनबाग, शरजील इमाम पर होगा देशद्रोह का केस । शाहीनबागप्रोटेस्ट: भाजपा बोली – शाहीनबाग नहीं, तौहीन बाग, असम को देश से अलग करने की साजिश
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: दिल्ली के शाहीनबाग में जारी प्रोटेस्ट पर भाजपा हमलावर हो गई है। पार्टी प्रवक्ता संवित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शाहीनबाद में देश विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। शाहीनबाग नहीं यह तौहीनबाग है। उन्होंने जेएनयू के छात्र शरजील इमाम का वीडिया जारी किया है, जिसमें वे पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने की बात कह रहा है। भाजपा का दावा है कि यह वीडियो शाहीनबाद में दिए भाषण का है। शरजील कह रहा है कि पांच लाख लोगों को इस आंदोलन में लगाना है। भले ही एक महीने के लिए, लेकिन असम को देश से अलग कर देना है। सेना भी वहां नहीं पहुंचना चाहिए। इसके तुरंत बाद असम सरकार ने वीडियो का संज्ञान लिया और शरजील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने का फैसला लिया है।





