अभी अभी — सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लगी मुहर, अखिलेश मंच से करेंगे ऐलान–

अभी अभी -- सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लगी मुहर, अखिलेश मंच से करेंगे ऐलान--

अभी अभी —

लरवनऊ / उ०प्र० आखिरकार यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर मुहर लग गई है और थोड़ी ही देर में अखिलेश यादव खुद इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। दरअसल, आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने वाला है और अखिलेश यादव तमाम दिग्गज नेताओं के साथ मंच पर पहुंच चुके हैं लेकिन मुलायम सिंह नहीं आए हैं। मंच पर डिंपल और अखिलेश पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को लाने के लिए आजम खान को भेजा है। आजम खान मुलायम के घर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक वे आए नहीं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे घोषणापत्र के लिए नहीं आएंगे।

एक एजेंसी के अनुसार कांग्रेस को 105-106 सीटें मिल सकती हैं। बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अब सोनिया गांधी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगी और गुलाम नबी आजाद ने रविवार सुबह स्थिति साफ हो जाएगी। रविवार सुबह ही अहमद पटेल ने ट्वीट करके लिखा कि प्रियंका गांधी की बातचीत के बाद ही इस गठबंधन पर मुहर लग रही है।

बैठकों और मुलाकातों का चला दौर

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी। अब भी ये साफ नहीं है कि सपा कांग्रेस को कितनी सीटें दे रही है। हफ्ते भर से कांग्रेस और सपा गठबंधन की सुगबुगाहट चल रही थी, लेकिन बीते दिन इसपर विराम लग गया था। इस बीच, खबरें आने लगी कि अब सोनिया गांधी गठबंधन  पर बात करेंगी। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस को 120 सीट देने के लिए तैयार थे पर अब वह अपनी बात से पलट रहे हैं। प्रशांत किशोर ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे