कोरोना वायरस: को लेकर खुले में मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध।
कोरोना वायरस: को लेकर खुले में मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध।
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने कमर कस लिया है। बार्डर से लेकर प्रदेश तक सभी सतर्क है।इसी क्रम में आज गुरुवार को
उ०प्र० के लखनऊ शहर में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जिले में खुले में मांस की बिक्री, अधपका मांस और मछली पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस मांस के कारण न फैले। होटल और रेस्तरां को संफ-सफाई पर देने के लिए कहा गया है।
इधर सुनौली बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने आज मास्क लगाकर नेपाल से आने वाले नागरिकों के जांच किया और कोरोना वायरस के प्रति उन लोगों को जागरूक कर रहे है।
उ०प्र०।








































