आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आई एन न्यूज लरवनऊ डेस्क:
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कप्तान रह चुके डॉ. अजयपाल शर्मा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह मुकदमा गृह विभाग के निर्देश पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि निलम्बित आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण की शिकायत के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की संस्तुति पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।
नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्णा ने अजय पाल शर्मा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच का आदेश दिया। एसआईटी का गठन किया गया और फरवरी में जांच पूरी करके एसआईटी ने सीएम को रिपोर्ट दी। अब इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर क्राइम नंबर 101/2020 दर्ज की गई है। जिसमें उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 201, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।





