कोरोना संकट -नौतनवा क्षेत्र में चल रही है अफवाहों की यूनिवर्सिटी
कोरोना संकट -नौतनवा क्षेत्र में चल रही है अफवाहों की यूनिवर्सिटी।
आईएन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क:
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां संचार माध्यमों से पल पल भारत वासियों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं कि कोरोना संकट में सावधानी ही बचाव है, और सबसे बड़ा सावधानी घर में रहे और घर में ही रहे। फिर भी गांव में अफवाहों का बाजार भी गर्म है । नौतनवा क्षेत्र में तो जैसे अफवाहों की यूनिवर्सिटी चल रही है । उसी यूनिवर्सिटी से निकलकर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कई तरह के सोखइती जैसे उपायों की कुछ लोग जानकारी भी दे रहे हैं | कुछ सोखा और ओझा लौंग और कपूर देकर धार चढ़ाने की भी सुझाव दे रहे हैं । नौतनवा क्षेत्र में अफवाह उड़ी कि यदि महिलाएं धार चढ़ावें तो कोरोना संकट से बचा जा सकता है।
सोमवार को क्षेत्र के रतनपुर ब्लॉक के टोला मोतीपुर में इस अफवाह के बाद भारी संख्या में महिलाएं निकल पड़ी और धार चढ़ाने लगी। सुबह यह नजारा कुछ बुद्धिजीवीयों ने देखा तो हंसते खिलखिलाते दूर चले गए । महिलाओं ने धार चढ़ाकर वहीं पर स्थित मां काली को दीपक भी जलाया । उन्हें पूर्ण विश्वास रहा कि इससे करोना पर काबू पाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला लक्ष्मीपुर क्षेत्र पंचायत के ग्राम पंचायत बैरवा जंगल के टोला भरपुरवा में देखने को मिला। कहीं से कोई फोन आया कि यदि इलाइची लोंग हल्दी एवं कपूर मिलाकर उसका काढ़ा बनाकर दिन डूबने से पहले घर के सभी लोगों को पिला दिया जाए तो कोरोना का संकट दूर हो जाएगा । इस फोन के बाद उस गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति यह रही कि लोग तुलसी के पत्ते तोड़ने में दौड़ गए और खूब काढ़ा पीने का दौर घंटो चला । आज स्थिति यह है कि आवश्यकता पड़ जाए तो एक पत्ता भी नहीं मिलेगा।
इंडो नेपाल न्यूज़ टीम की अपील है कि नागरिक किसी अफवाहों पर कोई ध्यान न दें । कोरोना संकट से बचने का एकमात्र उपाय है, घर में ही रहे और घर में ही रहे। तथा साबुन से हाथ धोते रहे।
महराजगंज से न्यूज एडीटर सतीश त्रिपाठी की विशेष रिपोर्ट ।





