सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी,जांच में जुटी एसटीएफ
सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी,जांच में जुटी एसटीएफ
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस के डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर किसी ने भेजा है। इस मैसेज को भेजने वाले ने सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया है। इस मामले में लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में प्रथम दृष्ट्या छानबीन में किसी संगठन का हाथ सामने आ रहा है। पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत कई टीमें आरोपित की तलाश में लगाई गई हैं।
गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सएप मैसेज आया था। यह मैसेज डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर 7570000100 पर आया था। मैसेज में लिखा है कि ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है।’ इस मैसेज के आने के बाद तत्काल आला अफसरों को इसकी जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धमकी मोबाइल नंबर 8828453350 से आई थी। पुलिस ने इस नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है कि यह किसके नाम से है।
उत्तर प्रदेश।





