नेपाल :: अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

नेपाल :: अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम ओली ने दिया इस्तीफा
काठमाण्डू | नेपाल के पीएम केपी ओली ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा दे दिया। नौ महीने पहले केपी ओली की सरकार बनी थी। सरकार का समर्थन दे रहे माओवादी ने अपना समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद संसद में आज यानि रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था।
लेकिन अविश्वास प्रस्ताव से पहले केपी ओली ने अपना इस्तीफा दे दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर पिछले तीन दिन से चर्चा जारी था। इसी दौरान ओली सरकार के महत्वपूर्ण घटक रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और फोरम लोकतांत्रिक सहित कुछ और छोटे दलों ने अलग होने और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया था।
नेपाल की संसद में कुल संख्या 597 है। बहुमत के लिए ओली सरकार को 298 सासंदों का समर्थन चाहिए था।


Translate »