कल समाप्त हो जायेगा ग्राम प्रधानों का वित्तीय अधिकार
कल समाप्त हो जायेगा ग्राम प्रधानों का वित्तीय अधिकार
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
यूपी में 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसको लेकर ग्राम निधि में बचे पैसों को निपटाने की होड़ मची है।
25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही 25 दिसम्बर की अर्धरात्रि से प्रधानों के खाते पर रोक भी लगा दी जाएगी।
25 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद जिले के वर्तमान प्रधानों के पास पंचायतों से जुड़े वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार नहीं रह जाएंगे। इसके बाद वह किसी भी तरह का काम या धनराशि नहीं स्वीकृत कर सकेंगे।
इस खबर के आते ही प्रधानों के खातों में बचे पैसों का वारा न्यारा करने के लिए ब्लाकों में गहमा गहमी का माहौल है।
प्रधानों के खातो में बचे कुछ पैसो को निपटाने के लिए सचिव और एडीओ पंचायतो के पास ग्राम प्रधान जमे हुए है।
डोंगल के माध्यम से पैसों को निपटाने की कोशिशें तेज हो रही हैं। अब एडीओ पंचायत से सेटिंग गेटिंग तेज कर के पैसों का वारा न्यारा कराया जा सकता है।
बता दें कि इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी कराया जाएगा।
पंचायत चुनाव होने तक प्रदेश के पंचायतीराज विभाग की तरफ से सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को प्रशासक तैनात करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार देने की तैयारी है। अभी इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन एक-दो दिन में आदेश जारी हो सकता है।
स्मरण रहे कि पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने बुधवार को सभी डीपीआरओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सभी ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार 25 दिसंबर की रात 12 बजे से रोक दिए जाएं। उन्हें जारी डोंगल निष्क्रिय कर दिए जाएं। उन्होंने चेताया कि तय समय के बाद किसी भी तरह का राजस्व, वित्त या 15वें वित्त का धन प्रधानों की तरफ से जारी किया गया तो इसके लिए संबंधित सचिव, एडीओ पंचायत और डीपीआरओ जिम्मेदार होंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





