नेपाल: राप्रपा ने मनाया 31वां स्थापना दिवस, रुपन्देही के भीम अस्पताल में सहयोग
नेपाल: राप्रपा ने मनाया 31वां स्थापना दिवस, रुपन्देही भीम अस्पताल में सहयोग
आई एन न्यूज नेपाल /भैरहवा
संवाददाता महेश गुप्ता
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के 31वा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी (राप्रपा) जिल्ला कार्यसमिति रुपन्देही ने भैरहवा के भीम अस्पताल में विभिन्न तरह का सहयोग किया है।
राप्रपा रुपन्देही के अध्यक्ष तथा सिद्धार्थनगर नगरपालिका के पूर्व नगरप्रमुख सागर प्रताप राणा द्वारा च्वयनप्रास एवम स्वस्थ्य सामाग्री को अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी को सौपा है।
राप्रपा पार्टी के रुपन्देही जिल्ला निवर्तमान उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया की स्थापना दिवस पर कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष औपचारिक कार्यक्रम नही हो पाने के कारण से आज भीम अस्पताल और यहा उपचाररत बीमार व्यक्ति के सहयोग के उद्देश्य से स्वास्थ्य सामग्री तथा पौष्टिक आहार हस्तान्तरण किया गया हैं।
जिसमे मास्क १ हजार ५ सौ पीस , ग्लोब्स ५ सौ पीस , सेनिटाइजर ७० बोतल, व्यक्ति सुरक्षा सामाग्री (पीपीई) १७ सेट और बीमार व्यक्ति के लिए ७५ पीस च्वयनप्रास है।
अस्पताल बिकास समिति के
अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी ने हड़प्पा के सहयोग की प्रशंसा की है।
इस मौके पर राप्रपा रुपन्देही निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद भण्डारी, क्षेत्र नम्बर ३ के उपाध्यक्षद्वय डा. अमित चतुर्वेदी, गोपाल भण्डारी, सिद्धार्थनगर अध्यक्ष ई. चन्द्रभक्त श्रेष्ठ, राष्ट्रिय प्रजातान्त्रिक युवक संगठन रुपन्देही कर अध्यक्ष शंकर खत्री, राप्रपा नेता नारायण उपाध्याय, भीम अस्पताल कर प्रशासकीय अधिकृत गोविन्द ज्ञवाली, कोभिड फोकल पर्सन डा. आरिफ हुसेन, आकस्मिक कक्ष इञ्चार्ज सविता शर्मा, जनकराज पन्त सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे ।





