नेपाल से सटे यूपी के हर जिले में होगा एटीएस कार्यालय
आंतकवादी गतिविधियां रोकने के लिए नेपाल से सटे यूपी के हर जिले में होगा एटीएस कार्यालय
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के हर जिले में आंतकवादी गतिविधियां रोकने के लिए (एटीएस) का कार्यालय होगा। यहां तैनात कमांडो हर चुनौती से निपटने में सक्षम होंगे। इससे भारत-नेपाल की खुली सीमा पर चौकसी बढ़ेगी और आतंकी घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश व बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में गतिविधियां बढ़ा रहे हैैं। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं शासन ने भी एटीएस कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बढ़नी के मुड़िला व करुआ गांव में दो-दो हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की है। डीएम दीपक मीणा व एसपी डा. यशवीर सिंह ने चिह्नित भूमि का जायजा लेकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तू एटीएस कार्यालय खोल दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश।





