केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल : अमित शाह
केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल : अमित शाह
आई एन न्यूजलखनऊ डेस्क: केंद्र सरकार की सभी 44 बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को बनाना तो आसान होता है, लेकिन उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन बेहतर कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
उक्त बातें आज रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास तथा भूमि पूजन करने के साथ ही लोगों को संबोधित करने के दौरान कहा।
अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के काम को जमकर सराहा और उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों के दिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भय है, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है। पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है। महिलाएं असुरक्षित थीं, यहां पर दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं, माफियाओं का राज था। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से जमीनों पर कब्जा करते थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है।
बता दे की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह ने लखनऊ को बड़ी सौगात दी। उनका अगला पड़ाव मिर्जापुर होगा। वह लखनऊ से वाराणसी जाकर मिर्जापुर पहुंचेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री का आज का दौरा भी उत्तर प्रदेश की तैयारी परखने के साथ आगे की रणनीति को भी गति देगा।
उत्तर प्रदेश।








































